Thursday, January 23, 2025

संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी को गोली मारने की हुई थी कोशिश, आरोपी सलीम दिल्ली से गिरफ़्तार

संभल- उत्तर प्रदेश के संभल में बीती 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पर गोली चलाने और पुलिसकर्मी से कारतूस लूटने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने तमंचे व लूट के कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 7 से 10 जनवरी तक चलेगी

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने रविवार को बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पर गोली चलाने और पुलिसकर्मी से कारतूस लूटने के आरोपी थाना संभल के अंतर्गत के मोहल्ला नाला के निवासी सलीम को मुखबिर की सूचना पर भूरे की ज्यारत के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है। सलीम के पास से पुलिस ने हिंसा के दौरान आरक्षी राजपाल से लूटे गए पांच कारतूस एवं एक तमंचा व नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

साप्ताहिक राशिफल- 6 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक

उन्होने बताया कि सलीम ने भीड़ में से इसी तमंचे से पुलिस क्षेत्राधिकारी पर फायर किया था तथा उसी दिन सलीम ने पुलिसकर्मी से कारतूस लूटे थे। वारदात के बाद सलीम दिल्ली चला गया था। सलीम का अपराधिक इतिहास है और सलीम पर गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। 24 नवंबर को हुई हिंसा में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

जब अमिताभ बच्चन ने बिपाशा बसु पर किया था मजाकिया कमेंट

आज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी सलीम को दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से लूटे गए सरकारी कारतूस और तमंचा बरामद किया गया है। इससे मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं और आगे की जांच में भी सहायता मिलेगी।

भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां : केजरीवाल
संभल के एडिशनल एसपी श्रीशचंद ने बताया कि हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है और अब तक 51 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना ने सम्भल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन मामले में सख्त कदम उठा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा।
संभल में हुई इस हिंसा ने लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!