Tuesday, April 29, 2025

भाजपा की ‘बी’ टीम हैं मायावती – उदित राज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती भाजपा की बी टीम है। अब समय आ चुका है कि दलित समाज इन्हें पहचानें। उन्होंने कहा कि मायावती ने इस देश के दलित समुदाय के साथ छलावा किया है, जिसे अब इस देश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती है।

 

सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती

[irp cats=”24”]

 

मायावती ने पिछले 40 सालों में दलितों के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने आज तक दलित समुदाय के हित में कोई मांग नहीं की। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए आज तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने आज तक दलितों के हित में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने संविधान के लिए कोई काम नहीं किया। वह सिर्फ अपनी राजनीतिक उन्नति के बारे में सोचती हैं। जिसे अब दलित समुदाय समझ चुका है। उन्होंने कहा कि अब दलित समुदाय कांग्रेस के खेमे में आ चुका है। मैं मायावती से कहना चाहूंगा कि दलित समुदाय के पक्ष में अच्छा काम करें।

 

 

दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी,शिक्षा

 

लेकिन, मायावती भी इस बात को भली भांति जानती हैं कि उन्होंने दलित समुदाय के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने आगे कहा कि मायावती ईडी और सीबीआई के डर से केवल वही करती हैं, जो भाजपा उन्हें करने के लिए कहती है, तो ऐसे में उनके जेहन में कई तरह के डर हैं कि खुद को सलाखों के पीछे जाने से कैसे बचाएं। खुद का राजनीतिक भविष्य कैसे बचाएं। खुद की संपत्ति कैसे बचाएं। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से बसपा भाजपा की बी टीम बन चुकी है। मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खुद यह कहा था कि सपा से बेहतर है कि भाजपा जीत जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय