Thursday, May 9, 2024

मोदी सरकार के नौ वर्षों में देश के विकास को मिली नई रफ्तार: डॉ. सहस्त्रबुद्धे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शाजापुर। कांग्रेस की सरकार में विकास कार्य सिर्फ दिखावा होते थे, जिनके माध्यम से वोट बटोरने की कवायद की जाती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार धरातल पर काम कर रही है और बीते 9 वर्षों में इस सरकार ने देश के विकास को एक नई रफ्तार दी है।

यह बात भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद व प्रदेश प्रवक्ता महेंद्रसिंह सोलंकी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक नायक ने भी संबोधित किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मोदी ने देश को दी नई कार्य संस्कृति

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भाजपा राजनीति को भारत माता की सेवा का कार्य मानती है और देश के प्रधानमंत्री मोदी ने इसी सोच को विकसित किया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले सरकारी अफसर दफ्तर में हाजिरी लगाकर गोल्फ खेलने चले जाया करते थे। लेकिन अब डिजिटल उपस्थिति के बाद से सरकारी दफ्तरों में समय पर काम हो रहा है। इससे हमारे कार्य की गति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में कार्य की गति तेज हुई है। सीमा सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। कोरोना जहां दुनिया के अनेक देशों में आज भी संकट बना हुआ है, वहीं भारत कोरोना मुक्त हो गया है। उन्होंने देश में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 सालों में 74 हवाई अड्डे इस देश को दिए थे और मोदी के 9 साल के कार्यकाल में 74 और नए हवाई अड्डे बना लिए गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास के कार्य किस सरकार ने किए हैं।

अलग महत्व रखती है प्रबुद्धजनों की बात

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रबुद्धजनों की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण होती है। वे समाज में कुछ बोलते हैं तो उस बात का अलग महत्व होता है। समाज की उन पर निगाह होती है। प्रबुद्धजन समाज का प्रबोधन करते हैं। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता को चर्चा में लाना नहीं होता, वह तो अपने आप ही चर्चा में आ जाती है। जरूरत है सकारात्मकता को चर्चा में लाने की, क्योंकि कई बार सकारात्मक चीजें लोगों तक पहुंचती ही नहीं हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, कलस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल, अभियान के लोकसभा संयोजक अरुण भीमावद, पूर्व जिलाध्यक्ष केशरीमल सांकलिया, पूर्व विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, पुरषोत्तम चंद्रवशी, बाबूलाल वर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं शाजापुर विधानसभा के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय