Wednesday, April 23, 2025

डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना में कूदकर शख्स ने दी जान, मृतक की नहीं हुई पहचान

नई दिल्ली। डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना नदी में कूदकर एक शख्स ने बुधवार दोपहर को जान दे दी। सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन को दोपहर 1.45 बजे एक कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान डीएनडी फ्लाईओवर पर एक बाइक मिली। जिसका रजिस्ट्रेशन द्वारका इलाके के राजू कुमार के नाम पर है।

पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी देने वाले आरिफ ने बताया कि वो नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान डीएनडी फ्लाईओवर से एक आदमी को यमुना में कूदते देखा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। लेकिन, मृतक की शिनाख्त में मदद करने वाला कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस बाइक के जरिए शव की शिनाख्त में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय