Sunday, September 29, 2024

चारधाम का आगाज : गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध चारधामों में से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया पर मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुले। कपाट खुलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। जबकि, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:41 बजे खुले। इसके साथ ही यहां अगले छह महीने तक देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

इधर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ और विशेष पूजा अर्चना के बाद सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पर 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने। सुबह उन्होंने यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले खरसाली में मां यमुना की डोली को विदा किया और इसके पश्चात गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधाओं का ध्यान सरकार ने रखा है। राज्य के लिए चारधाम यात्रा किसी उत्सव से कम नहीं है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उधर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से ठीक 12:41 पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, ने पूजा अर्चना कर मां यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया। वही गंगोत्री धाम में एडवोकेट एवं रावल रवींद्र सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल,

दोनों धाम में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा-

गंगोत्री -यमुनोत्री तीर्थ धाम में कपाट उद्घाटन के मौके पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। प्रदेश सरकार ने चारधाम में पुष्प वर्षा करने का निर्णय लिया था। पुष्प वर्षा के इस पल को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

गंगोत्री में इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी के अलावा विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, सहित आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, डीएम अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक यदुवंशी अर्पण , भटवारी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जगमोहन सिंह रावत सहित हजारों श्रद्धा मौजूद थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय