Saturday, April 26, 2025

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

मेरठ। जय हिंद के नारे और देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकालकर आजाद हिंद के वीरों को याद किया।

कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी को अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ सेवा, संस्कार और नैतिक मूल्यों का संचार कर राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण कर रहा है। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस और देश के क्रांतिकारियों के बलिदान से उन्हें प्रेरित कर भारत को अखंड बनाने की प्रेरणा दी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल बीडी वाधवा ने कहा कि आज का दिन इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय ने नेताजी के सपनों को साकार करने का काम किया है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के मूल मंत्र शिक्षा, सेवा, संस्कृति और राष्ट्रवाद की सराहना की।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि संस्कृति और राष्ट्रवाद से ही देश का उत्थान होगा। उन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए संघर्ष और अन्य बलिदानों से सभी को अवगत कराया। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने देशवासियों को अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय