Saturday, May 18, 2024

देश परिवर्तन चाहता है, इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराने के लिए कसी कमर: अखिलेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश परिवर्तन चाहता है। इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने जा रहा है। चुनाव जल्दी हो या बाद में समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल पूरी तरह से तैयार हैं।


श्री यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज और दुःखी हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


सीतापुर में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है। सरकार महंगाई बढ़ाकर दस साल से जनता की जेब काट रही है। उन्होंने कहा कि 400 रुपए का गैस सिलेण्डर 1100 रुपए से ज्यादा में बिकवाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की जनता को लूटा। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की कमी की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि इतने दिनों से जो गैस सिलेंडर महंगा रहा और अन्य चीजों की महंगाई है, उसका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी करके दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। पहले नोटबंदी की, फिर अपना ही छापा गया 2000 रुपए का नोट बंद कर दिया। इस मामले की जब भी समीक्षा होगी तो पता चलेगा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। गांवों में बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार ने दावा किया कि इन्वेस्टर समिट में 33 लाख करोड़ का एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ है, नौजवानों को नौकरी देने देने के सपने दिखाये लेकिन जमीन पर कहीं निवेश नहीं दिख रहा है। लखनऊ से मऊ, गाजीपुर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और इधर सीतापुर तक हमें कहीं भी कोई कारखाना, फैक्ट्री लगती नहीं दिखी। भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। गरीबों के लिए दवा, इलाज का इंतजाम नहीं है। अस्पतालों में दवायें और अन्य सुविधाएं नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया। समाजवादी सरकार में चलाई गई एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। अपराधी घरों में घुसकर हत्यायें कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं थी।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। सरकार खुद अन्याय कर रही है। सरकार की प्रताड़ना से एक रोडवेज कंडक्टर ने आत्महत्या कर ली।
श्री यादव ने कहा कि घोसी में भाजपा सरकार के जितने भी मंत्री चुनाव में गये हैं वे जनता को अपना और सरकार का काम नहीं बता रहे हैं कि केन्द्र की सरकार के दस साल और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार नेे छह वर्षों में जनता के लिए क्या काम हुआ है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बुनकरों की सुविधाएं छीन ली। बिजली महंगी कर दी है। बुनकर उद्योग संकट में है। समाजवादी सरकार में बुनकरों को बिजली बिल में छूट दिया था। बुनकरों को अन्य तमाम तरह की सुविधाएं दी थी।


घोसी उपचुनाव को लेकर श्री यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक वोटों से जिताने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी ने घोसी की जनता को धोखा दिया है। उसने अपने स्वार्थ के लिए पलायन किया है। जनता उसे सबक सिखाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय