Sunday, May 19, 2024

बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष व सुरक्षा कर्मी की गोली मारकर हत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

झज्जर। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके सहयोगी कार्यकर्ता की रविवार शाम बहादुरगढ़ में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना में गोली लगने से उनके दो सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमला सांखोल बहादुरगढ़ के साथ बराही रोड रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया गया है कि नफे सिंह अपने सहयोगियों के साथ कार में सवार होकर बराही गांव से लौट रहे थे। वह वहां एक परिवार के सामाजिक समारोह में भाग लेने गए थे। सांखोल के निकट रेलवे फाटक पार करते ही अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी में में बैठे नफे सिंह राठी और उनके सहयोगियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। नफे सिंह कार में आगे चालक के साथ वाली सीट पर बैठे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हमले से उनकी और उनके सहयोगी कार्यकर्ता गांव मांडोठी निवासी जयकिशन दलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक संजय और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर आई-20 कार में सवार होकर आए थे। मौके पर गोलियों के 18 खोल मिल चुके हैं। घायलों को शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के निदेशक और सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने नफे सिंह राठी और जयकिशन की मौत होने की पुष्टि की है। प्रदेश इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए हमले पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा, हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नफे सिंह राठी पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था का दिवाला पिट गया है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय