Wednesday, April 16, 2025

चोरी के आरोप में मासूम बच्चों की पिटाई कर लगाया करंट हालत गंभीर

मेरठ। चोरी के आरोप में दो मासूम बच्चों को दबंगों ने जमकर पीटा। एक बच्चे को बेहोश होने तक करंट लगाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मल में 11,000 रुपए की चोरी के आरोप में दो बच्चों की गंभीर पिटाई कर दी जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है जो अस्पताल में भर्ती है।

थानाध्यक्ष मुडाली वीरपाल सिंह ने बताया कि गांव नगला मल में कासिम की जूते की दुकान है। कासिम ने थाने आकर सूचना दी की कामरान 11 पुत्र कामिल व इसके साथ ही ने ₹11000 चोरी कर लिया है।

सूचना से पहले कासिम कामरान उसके साथी को घर से उठा लाए अपने अन्य साथियों के साथ तथा उनके साथ मारपीट शुरू कर दी वहीं इनमें से एक भागने में सफल रहा लेकिन कासिम उसके साथियों ने कामरान 9 के बिजली के शॉर्ट लगाए जिससे वह बेहोश हो गया।

वहीं बेहोश होने पर कामरान को परिजन उपचार हेतु मेरठ अस्पताल ले गए। इसके बाद परिजनों ने कल्लू एवं कासिम तथा कासिम के बहनोईको नाम दर्ज करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कामरान का इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नाम जदों के यहां दबिश दी गई लेकिन पुलिस के अभी कोई हाथ नहीं लगा है। नाम जदों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के फैन पार्क में मेरठ भी शामिल, हर चौका—छक्का बढ़ाएगा क्रिकेट फैंस की धड़कन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय