Thursday, April 24, 2025

गाजियाबाद में दरोगा ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता, जमकर काटा हंगामा

गाजियाबाद। मुरादनगर गंगनहर पटरी पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

 

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज त्यागी ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए दादरी जा रहे थे। वह गंगनहर पटरी पर शनि मंदिर घाट के पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद दरोगा से बैरिकेडिंग हटाने के लिए कहा। आरोप है कि दरोगा ने बैरिकेडिंग हटाने से मना कर दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर मुरादनगर थाने पहुंचे और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

[irp cats=”24”]

 

नीरज त्यागी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अभद्रता कर रही है, तो आम आदमी के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा होगा। हंगामा बढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत कराया। इस मौके पर गौरव चौधरी, संदीप चौधरी, उपदेश प्रधान, शिवम आदि मौजूद रहे। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय