Friday, April 25, 2025

मेरठ में ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर, महिलाएं घायल

मेरठ। मेरठ में ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर लगने से महिलाएं घायल हो गई हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कमिश्नरी आवास के पास की है। जहां पर बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। जिसके बाद ई-रिक्शा पलट गई। उसमें सवार महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक आर्यनगर निवासी संदीप की तहरीर पर बाइक सवार गौरव व मनोज निवासी सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल महिलाओं की पहचान गीता यादव, शकुंतला यादव और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है।

मंगल पांडेय नगर निवासी कुछ महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर मेडिकल से घर जा रहीं थीं। साकेत चौराहे से ई-रिक्शा चालक यू टर्न लेने लगा, तभी कमिश्नर आवास की ओर से आ रही बाइक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। जिससे ई-रिक्शा सवार महिलाओं में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले गई जबकि बाइक व दोनों युवकों को थाने लेकर आ गई।

ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार दोनों युवक थाने में बैठे रहे। घायल महिलाओं के परिजन थाने आ गए। बाइक सवार युवकों की ओर से कोई पुलिसकर्मी थाने पहुंचा। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होने लगा। पांच घंटे की मशक्कत के बाद समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तहरीर पर दोनों बाइक सवारों के खिलाफ सड़क हादसे से संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिविल लाइन इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय