Monday, May 12, 2025

मेरठ में नवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार

मेरठ। गंगानगर के एक ब्लॉक में नवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे की चौखट पर कपड़े से लटका मिला। घटना के वक्त दादी दो छोटी बहनों को स्कूल से लेने गई थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

 

 

गंगानगर क्षेत्र के एक ब्लॉक में परिवार रहता है। पिता बाहर नौकरी करते हैं। पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। घर में दादी, एक 15 वर्षीय बेटा और दो बेटियां रह रही थीं। बेटा एक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार दादी छोटी बेटियों को स्कूल से लाने चली गईं। जबकि बेटा घर में अकेला था। जब दादी लौटी तो देखा उसका शव कमरे की चौखट में बंधे कपड़े से लटका हुआ था। यह देख घटना की जानकारी दूसरे परिजनों को दी गई।

 

 

 

मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे नीचे उतारा। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस केवल पंचनामा भरकर लौट गई। परिजनों ने श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय