Friday, September 20, 2024

शामली में संपत्ति के विवाद में कलयुगी बेटों ने कराई पिता की हत्या, बेटे समेत 6 लोग गिरफ्तार

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शामली। जनपद में 8 दिन पूर्व हुई होटल व्यवसाय में प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या किसी और दुश्मन ने नहीं बल्कि उसी के ही दो बेटों ने सुपारी देकर कराई थी। आरोपी दोनों बेटे मृतक की दूसरी पत्नी से रंजिश रखते थे, गुड्डन कंबोज ने कुछ समय पूर्व ही अपनी दूसरी पत्नी के नाम करीब करोडो रुपए की संपत्ति नाम की थी, जिससे उसकी पहली पत्नी के दोनों बेटे नाराज थे और उन्होंने इसी के चलते बदमाशों को अपने पिता की 10 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दे दी। शिव कुमार की हत्या 1 सितंबर को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक के दोनों बेटे समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक अपने पीछे सैकड़ो करोड रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं। वहीं मृतक गुड्डन के विरुद्ध भी आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे विभिन्न स्थानों में दर्ज थे।

 

दरअसल आपको बता दें कि यह वारदात जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई थी। शहर के कैराना रोड निवासी शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज की गत एक सितंबर को अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह सुबह शहर की पूर्वी यमुना मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। सुबह हुई होटल व्यापारी की हत्या से शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस के लिए हत्याकांड का खुलासा करना बेहद चुनौती पूर्ण था क्योंकि गुड्डन कंबोज के ऊपर भी आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी उसके मधुर संबंध थे।

 

घटना के बाद डीआईजी अजय साहनी व एडीजी मेरठ शामली का दौरा कर स्थानीय पुलिस को हत्याकांड के खुलासे के दिशा-निर्देश दिए थे. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से हत्या की वारदात की परत पर परत को खोल कर रख दिया। हत्या की वारदात किसी ओर ने नहीं बल्कि मृतक शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज की पहली पत्नी के बड़े बेटे सोनू उर्फ शोभित व तीसरे नम्बर के बेटे मोहित ने मिलकर यह हत्याकांड अंजाम दिलवाया था। दोनों भाई अपने पिता की दूसरी पत्नी आस्था कांबोज व उनके दोनों बच्चों से रंजिश रखते थे।

 

 

जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था, अभी कुछ समय पूर्व गुड्डन कांबोज ने अपनी दूसरी पत्नी आस्था व उसके बच्चों के नाम करीब तीन करोड रुपए की संपत्ति भी नाम की थी, जिसे मृतक के दोनों बेटे और ज्यादा चिढ़ गए थे। उन्होंने अपने पिता के पूर्व दोस्त ओमवीर सिंह से मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची व ओमवीर सिंह ने 10 लाख रुपए में शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज की हत्या की सुपारी ली और जयवीर निवासी बहसूमा जनपद मेरठ को इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए चुना। जयवीर शार्प शूटर है और इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। शूटर जयवीर ने 1 सितंबर की सुबह गुड्डन कंबोज की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

 

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस के माध्यम से खोला। पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक शिवकुमार उर्फ गुड्डन कांबोज अपने पीछे से सैकड़ों करोड रुपए की संपत्ति छोड़ गए है। बेटों के द्वारा की गई पिता की हत्या से की बात सुनकर हर कोई हैरान है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय