Monday, April 28, 2025

नोएडा में सड़क हादसे में आईटी इंजीनियर की मौत

नोएडा । थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर 50 के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवक सड़क हादसे के शिकार हो गए। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए सेक्टर- 50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक आईटी सेक्टर में काम करते थे।
 थाना सेक्टर -49 के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार की देर रात को मयंक सिंह (34 वर्ष) तथा आनंद बाइक पर सवार होकर सेक्टर-50 से सेक्टर- 76 की तरफ जा रहे थे। सेक्टर- 50 में ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है।
उन्होंने बताया कि दोनों को अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर मयंक सिंह की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अनंत का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय