नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने आज सुबह को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। उनकी डिलीवरी नॉर्मल हुई है। इस बात की जानकारी उनके अधिवक्ता डाक्टर एपी सिंह ने बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया के लिए बहुत ही खुशी की बात है की सीमा मीणा-सचिन मीणा के दाम्पत्य जीवन में आज सुबह 4 बजे एक बिटिया पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि मां बेटी दोनों स्वस्थ हैं। यह डिलीवरी नॉर्मल हुई है। उन्होंने कहा कि सारी मेडिकल रिपोर्ट ठीक है।
योगी सरकार की नई पहल से सरकारी स्कूल देंगे निजी स्कूलों को टक्कर
उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया के लिए, सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोग जो सीमा और सचिन से प्यार करते हैं ,और सनातन धर्म पर विश्वास करते हैं, उन सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वे सीमा और सचिन की बेटी के नामकरण के लिए उनके नाम का सुझाव दें। उन्होने कहा की सीमा ग्रेटर नोएडा का एक अस्पताल में भर्ती है। वह जैसे ही अस्पताल से डिस्चार्ज होगी सभी को सूचित किया जाएगा। वही बेटी पैदा होने के बाद सचिन मीना और सीमा ने खुशी का इजहार किया है। सचिन ने सुबह के समय अस्पताल में जाकर अपनी बेटी का माथा चूमा और उसे प्यार जताया।
सहारनपुर में योगी ने लगायी मां शाकुम्भरी के दरबार में हाजिरी, भूरा देव मंदिर में भी की आरती
उन्होंने इस अवसर पर कहा किया दो दिलों की प्यार की करीब 3 वर्ष पूर्व पब्जी गेम खेलने के दौरान हुए प्रेम के बाद 2 वर्ष पूर्व पाकिस्तान की सीमा लांघकर नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। गर्भवती सीमा ने निजी अस्पताल में आज सुबह को बच्ची को जन्म दिया है। वह रबूपुरा निवासी पति सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी है। हालांकि, अब तक सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिली है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा 13 मई 2023 को अपने बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आ गई थी। सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके भारतीय प्रेमी (वर्तमान में पति) सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 7 जुलाई को स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी थी। सीमा ने पुलिस को बताया था कि दोनों ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी।
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विधि-विधान के साथ सीमा ने गौतमबुद्ध नगर में भी शादी की थी। तब से दोनों रबूपुरा में एक ही घर में पति-पत्नी के रूप में जीवन यापन कर रहे हैं। सीमा और सचिन की कहानी भारत-पाकिस्तान ही नहीं कई देशों में चर्चित है। उन्होंने बताया कि जहां तक सीमा की भारतीय नागरिकता का सवाल है तो उनके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने को लेकर दर्ज केस का निस्तारण हो जाए। इस मामले में आईबी और एटीएस की टीमें भी जांच कर चुकी हैं।
पुलिस ने बताया कि सीमा हैदर के खिलाफ थाना रबूपुरा में विदेशी अधिनियम ऐक्ट 1946 के सेक्शन 14 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, केस की विवेचना पूरी करने से जुड़े कुछ दस्तावेजों की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय से आनी बाकी है। वहीं, सीमा की ओर से उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया हुआ है। सीमा ने गुलाम पर उसे सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने का आरोप लगाया है।