Saturday, April 12, 2025

लखनऊ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद, पुलिस पर पथराव, 10 से ज्यादा घायल

 

लखनऊ। लखनऊ के काकोरी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हंगामा हो गया. पथराव में कई पुलिसर्मी घायल हो गए। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बवाल में 10 से ज्यादा ग्रामीण और पुलिस कर्मियों को चोट आई है। पथराव में पुलिस की चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

काकोरी निवासी अनिल कश्यप ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर शुक्रवार सुबह हुआ मामूली विवाद रात दस बजे के करीब हिंसक हो गया। इसी बीच कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ग्रामीण प्रतिमा हटाने को राजी हो गए, लेकिन कुछ लोगों ने विवाद फिर शुरू कर दिया। इसके चलते पुलिस के अंबेडकर प्रतिमा हटाते ही कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान 10 ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।

 

एसडीएम सिद्धार्थ कुमार और एसीपी काकोरी दिलीप कुमार सिंह ने पुलिस बल की मदद से प्रतिमा को हटाकर थाने भिजवा दिया। साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी।

आपको बता दें कि काकोरी के बेहटा गांव में 14 बीघा जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा रखे जाने को लेकर विवाद हुआ था। बेहटा गांव के अनिल कश्यप ने शुक्रवार सुबह काकोरी थाने पर सूचना दी थी कि गुरुवार रात को कुछ लोग 14 बीघा जमीन पर बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कुलदीप, करन रैदास, बलकरन का आरोप था कि यह जमीन सरकारी है। दूसरा पक्ष गलत तरीके से अपना कब्जा बताता है।

यह भी पढ़ें :  अभियान चलाकर 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित करें :- जिलाधिकारी मनीष बंसल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय