Saturday, April 27, 2024

भारत रत्न के सम्मान के लिए जाट प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान करेगा, प्रदीप चौधरी 1लाख 20 हजार मतों से अधिक से जीतेंगे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार चौधरी बतीसा खाप का मानना है कि वर्तमान स्थिति में योगी के दौरे के बाद कैराना लोकसभा सीट की स्थिति बदल गई है। जहां पहले इकरा हसन इस लोकसभा क्षेत्र में बढ़त बना रही थी, अब प्रदीप चौधरी आसानी से इस लोकसभा चुनाव को जीत रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद कुमार ने बताया कि पहले चुनाव 40% का था, लेकिन अब प्रदीप के पक्ष में 80% हो गया है। क्योंकि योगी ने चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है, तथा जयन्त चौधरी ने अपने मान सम्मान की लड़ाई मान लिया है, इसलिए अब जीत एक तरफ प्रदीप चौधरी के पक्ष में है। प्रदीप चौधरी 1,20000 मतों से अधिक बढ़त बनाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि जाट बिरादरी साइकिल के चुनाव चिन्ह पर वोट करते हुए घबराती हैं, क्योंकि सपा राज में ज्यादा गुंडा गर्दी होती है। 5:00 बजे के बाद कोई व्यक्ति घर से बाहर निकालने की स्थिति में नहीं था। खुद उनकी किर के टायर निकल कर सोतीगंज में बेच गए थे। आज सोतीगंज का नक्शा ही बदल दिया गया है।

 

आज वहा वाहन चोरी के की बजाय दूसरे कार्यों से संबंधित दुकान खुल गई है। उन्होंने कहा कि सांसद प्रदीप चौधरी एक बेहद भले इंसान है। उनके कार्यकाल में एक डेढ़ साल कोरोना में बीत गया, उसके बाद किसान आंदोलन आया। उसके बाद जो भी समय मिला उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी काम हो रहा है वह प्रदीप चौधरी के प्रस्ताव से गडकरी के द्वारा कर जा रहा है। इसमें प्रदीप चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

उन्होंने कहा कि यदि रालोद भाजपा से अलग होता तो इकरा हसन की जीत सुनिश्चित थी। लेकिन अब राष्ट्रीय लोक दल के भाजपा में आ जाने के बाद चुनाव की स्थिति बदल गई है। अब सीधा-सीधा चुनाव भाजपा के पक्ष में चला गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता में कुछ मन मुटाव हो सकता है लेकिन भाजपा का वोटर पूरी तरह से डाटा हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को ग्रामीण क्षेत्र से जिला अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रसन्न चौधरी के साथ-साथ वह खुद भी चुनाव प्रचार कर रहे है क्योंकि भारत रत्न का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम कम्युनिटी में भी कुछ महिलाएं व कुछ लोग तीन तलाक के मुद्दे को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय