Sunday, April 27, 2025

अमरोहा में जयंत चौधरी ने BJP के लिए मांगे वोट, कहा- ‘हम आ गए हैं, अब गन्ना भी 400 पार जाएगा’

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी अमरोहा पहुंचे। रालोद प्रमुख ने अमरोहा से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कुंवर सिंह तंवर के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी बोले, ‘देश में नारा गूंज रहा है, अबकी बार 400 पार। हम आ गए हैं, अब गन्ना भी 400 पार जाएगा।’

अमरोहा पहुंचे RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने चुनावी सभा में कहा, ‘मेरा मानना है देश में कोई सबसे ज्यादा मेहनत करता है तो वो इस देश का किसान है। उन्होंने आगे कहा, दो टर्म में देश को बहुमत की सरकार देने के बाद तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार जनादेश मांग रही है। जयंत बोले, उनका आत्मविश्वास देखिए, उन्होंने इस बार लक्ष्य 400 के पार रखा है।’

जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 10 वर्षों के अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग में अपनी पैठ बनाई है। उन्होंने कहा, मैंने भी ये महसूस किया है कि देश के हर वर्ग स्वीकार्य हैं। लोगों में विश्वास जताया है। जयंत बोले, अब तक इतनी स्वीकारिता और विश्वास देश में बहुत कम लोगों को मिली है। आज ये देश एक विशेष पड़ाव पर है। वर्तमान में देश में अप्रत्याशित राजनीतिक माहौल है।’

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय