Thursday, May 15, 2025

अनुशासनहीनता पर सख्त हुए जयंत चौधरी, RLD युवा विंग की मेरठ जिला व नगर कार्यकारिणी भंग

मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मेरठ की जिला व नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद ये कार्रवाई हुई है।

https://youtu.be/fxm2Z7Mu07M

 

राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के कारण युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी और युवा नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जयंत चौधरी के आदेश पर रालोद युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने यह कार्रवाई की है।

आसिफ चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल(युवा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का मेरठ आगमन के बाद युवा प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित था। लेकिन कार्यक्रम में भारी अनुशासनहीनता हुई तथा युवा संगठन भी निष्क्रिय पाया गया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी तक पहुंची। इस पर मेरठ के जिला अध्यक्ष (युवा) तथा महानगर अध्यक्ष(युवा) की कमेटी मय अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। नए जिला अध्यक्ष(युवा) एवं महानगर अध्यक्ष(युवा) का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय