Saturday, April 26, 2025

जंतर मंतर पहुंचेंगे जयंत चौधरी, सौरभ भारद्वाज,दीपेंद्र हुड्डा,स्वाति मालीवाल और साक्षी जोशी हिरासत में

नई दिल्ली- जंतर मंतर पर पहलवानों से देर रात हुई दिल्ली पुलिस की हाथापाई के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार 4 मई को सुबह 7:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि बीती रात जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के साथ दिल्ली पुलिस की हाथापाई हुई थी ,जिसमें विनेश फोगाट के भाई को चोट भी आई थी। इन पहलवानों ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और गालीगलौच की है।

इसी बीच टीवी पत्रकार साक्षी जोशी को भी जंतर-मंतर जाने की कोशिश करने और कवरेज करने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया गया है। साक्षी जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि जंतर-मंतर पर जा रही थी और पहलवानों की कवरेज करना चाह रही थी तो दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

[irp cats=”24”]

देशभर से पहलवानों के समर्थन में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद जयंत

चौधरी ने भी आज 7:30 बजे पहुँचने की घोषणा की है।  जयंत चौधरी ने बताया कि आज 4 मई को जंतर मंतर दिल्ली पर पहलवानों के चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है जो भी संभव हो जंतर-मंतर पहुंचे।

इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि उन्हें भी जंतर मंतर जाने से रोकने के लिए

हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी बताया कि उन्हें भी जंतर मंतर पहुँचने पर हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय