Sunday, May 19, 2024

जल्द ही जदयू का राजद में होगा विलय, लालू जी ने कान में कही है बड़ी बातें : गिरिराज सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने जल्द ही जदयू का राजद में विलय होने का दावा किया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार, आईएनडीआईए गठबंधन एवं राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला किया है। बेगूसराय प्रवास पर आए गिरिराज सिंह ने आज पत्रकारों से बात करते हुए जोरदार हमला किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। जल्द ही नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। दिल्ली से आने के दौरान हवाई जहाज में लालू यादव ने कान में महत्वपूर्ण बातें कही है। उस पूरी बात का राजनीतिक दृष्टिकोण से खुलासा नहीं करूंगा। लेकिन उनकी बात से यह स्पष्ट हो गया है कि जदयू का राजद में बहुत जल्द विलय हो जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गिरिराज सिंह ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार ने हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। यह सिर्फ हिजाब पर से प्रतिबंध हटाना नहीं है, बल्कि इस्लामिक सरिया कानून को स्थापित किया गया है। आईएनडीआईए गठबंधन और राहुल गांधी की जहां भी सरकार बनेगी, वहां इस्लामी कानून और सरिया कानून लागू होगा। इसी तरह की साजिश चल रही है।

जहां कहीं भी आईएनडीआईए गठबंधन और कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहां-वहां इस्लामी कानून लागू किया जाएगा। कर्नाटक में सिद्धरमैया द्वारा हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का भाजपा विरोध करती है। यह सनातन के खात्मे का सुनियोजित तरीका है। एक तरफ हलाल और दूसरी तरफ यह इस्लामी सरिया कानून गलत है। भारतीय जनता पार्टी जहां-जहां ऐसा होगा वहां विरोध करती रहेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि वीके पांडियन द्वारा प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर के भीतर बीफ प्रमोटर को अनुमति देना धर्म, इतिहास और आध्यात्मिकता की उपेक्षा है। जिम्मेदार लोगों पर त्वरित और गंभीर करवाई होनी चाहिए। बीफ प्रमोटर को मंदिर में घुसने का कोई अधिकार नहीं है। पांडियन को मंदिर के पुजारी एवं देश के सभी हिंदुओं से भी माफी मांगनी चाहिए। उड़ीसा में ही नहीं पूरे देश में इसका विरोध होना चाहिए।

बेगूसराय में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर भी गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में 90 के दशक में जब जंगलराज चल रहा था तो यहां डॉ. रामाश्रय सिंह का अपहरण हो गया। डॉ. प्रेमचंद से फिरौती लिया गया, उसकी फिर से शुरुआत हो गई है। जंगलराज-2 में डॉ. रुपेश कुमार को पत्र लिखकर बदमाशों ने 20 करोड़ की रंगदारी मांगी है। पुलिस अभी तक अपराधी के पास नहीं पहुंची है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में लालू यादव और नीतीश कुमार बताएं कि यहां के कारोबारी आखिर बेगूसराय में कैसे रहें, वे कहां जाएं। बेगूसराय में चार सौ से अधिक डॉक्टर हैं, सभी डॉक्टर और व्यवसायी दहशत में हैं, परेशान हैं। शराब माफिया पुलिस अधिकारी को कुचलकर मार देते हैं। अपराधियों का तांडव तेज हो गया है, व्यवसायी बेगूसराय से पलायन करने का प्रोग्राम बना रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय