Tuesday, April 29, 2025

किसान दिवस पर आप ने दी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

मेरठ। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज किसान दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने किया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जो कहा था हमको उस पर अमल करना पड़ेगा। देश के किसानों को एक नजर अपने खेत पर एक नजर दिल्ली पर रखनी पड़ेगी। खेत से नजर हटी तो फसल बर्बाद दिल्ली से नजर हटी तो नस्ल बर्बाद हो जायेगी। आज हमारी नस्लों को बर्बाद करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ और जावेद आदि मुख्यतः उपस्थित रहें।

[irp cats=”24”]

इसके बाद आम आदमी पार्टी पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका के नेतृत्व में किसान दिवस के अवसर पर बडौत डाक बंगले से छपरौली तक होने वाली किसान पदयात्रा में शामिल होकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बस द्वारा बागपत के लिए आप कार्यकर्ता रवाना हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय