Wednesday, April 23, 2025

जेईई मेन स्कोर कार्ड जारी, मुजफ्फरनगर के विष्णु सिन्हा ने मचाया धमाल

मेरठ। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सत्र 1 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए ने 13 फरवरी सुबह करीब 3 बजे जेईई मेन स्कोरकार्ड जारी किया है। मुजफ्फरनगर के विष्णु सिन्हा ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए 99.88 परसेंटाइल हासिल किए हैं। मेरठ जोन में विष्णु सिन्हा के अलावा दो और छात्रों ने धमाल मचाया है।

 

एनटीए ने मंगलवार की सुबह 3 बजे जेईई मेन्स परिणाम 2024 घोषित किया है। जिसमें मेरठ जोन में मुजफ्फरनगर के विष्णु सिन्हा को 99.88, हापुड़ के विभु तोमर को 99.81 और मेरठ के प्रतीक त्यागी को 99.62 परसेंटाइल मिले हैं। प्रतीक त्यागी मेरठ में पीडब्ल्यूडी कालोनी के निवासी हैं।

[irp cats=”24”]

 

आरव समेत 23 को 100 परसेंटाइल
हरियाणा के आरव भट्ट, दिल्ली के माधव बंसल समेत 23 परीक्षार्थियों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। लड़कियों में गुजरात की द्विजा धर्मेश कुमार ने 99.99 परसेंटाइल लाकर टॉप किया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश का कोई छात्र शामिल नहीं है। एनटीए ने इससे पहले सोमवार को जेईई मेन परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की थी। फाइनल आंसर-की में छह प्रश्न ड्रॉप किए गए थे।

 

बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta पर जाकर जेईई मेन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। जहां आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं अपनी रैंक की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने जेईई मेन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय