Monday, May 12, 2025

जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे पर फैन को दिया सरप्राइज, शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज यानी 6 मार्च को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। जाह्नवी ने अपने तेलुगु डेब्यू की घोषणा की है। जाह्नवी कपूर अभिनेता जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘एनटीआर-30’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही जान्हवी ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, ‘मैं अपने पसंदीदा अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ इस नए सफर को शुरू करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’

कोरतला शिवा पिछले 6 महीने से फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश में थे। फिल्म ‘एनटीआर-30’ के लिए कई नामों पर विचार करने के बाद अब उन्होंने जान्हवी को साइन कर लिया है। फिल्म ‘एनटीआर-30’ तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 2024 में स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। फिल्म ‘आरआरआर’ के करीब 2 साल बाद जूनियर एनटीआर इस फिल्म में नजर आएंगे। जान्हवी कपूर भी इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू करेंगी। ‘आरआरआर’ की तरह ही कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर की यह नई फिल्म भी सुपरहिट होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय