Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर पुलिस ने किया संजीव हत्याकांड का खुलासा, दो में से एक आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली देहात पुलिस ने संजीव कुमार हत्याकांड का आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने संजीव कुमार के दो हत्यारोपियों में से एक हर्ष कुमार उर्फ ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी राजा पुत्र राकेश अभी फरार है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हर्ष और राजा ने दो मार्च को दिन में साढ़े ग्यारह बजे 43 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जगदीश निवासी गांव नई खुर्द, थाना सदर बाजार की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र मल्लहीपुर रोड़ स्थित रामनगर में फौजी मुकेश कुमार के मकान पर किराए पर रह रहे अपने बहन और जीजा से मिलकर जा रहा था। 

अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इन दोनों का मकान में लगे सबमर्सिबल चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। राजा और हर्ष ने उसी मकान के निचले हिस्से में एक मार्च की रात्रि को शराब आदि पिया और दो मार्च की सुबह भी शराब पीकर घर के बाहर मोटर साइकिल पर बैठकर संजीव कुमार का इंतजार कर रहे थे। जब संजीव कुमार वहां पहुंचा तो हर्ष मोटर साइकिल स्टार्ट करके  खड़ा रहा और राजा ने संजीव को गोली मार दी और दोनों मोटर साइकिल से भाग गए। संजीव कुमार की चार मार्च को  देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

एसपी सिटी अभिमन्य मांगलिक ने बताया कि इस मामले में दूसरा आरोपी राजा अभी फरार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय