Sunday, January 19, 2025

हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे ही दिल्ली चुनाव के नतीजे होंगे : ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं। वह चार दिन अलग-अलग स्थानों का प्रवास करने के साथ अनेकों सौगात देने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर पहुंचे।

उनका ग्वालियर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि वह चार दिनों के दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिलने का दावा करते हुए कहा कि जहां तक दिल्ली के चुनाव का विषय है, हरियाणा, महाराष्ट्र चुनाव की तरह दिल्ली में कमल के फूल का परचम लहराएगा। दिल्ली के चुनाव में भी हम सब एकजुट होकर जुटे हुए हैं और यहां भी भाजपा का परचम लहराएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास और प्रगति के सफर पर निरंतर अग्रसर होता रहे, यही कामना है।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर के साथ गुना, शिवपुरी, अशोक नगर का प्रवास है, क्षेत्र को विकास और प्रगति की कई सौगातें मिलेंगी। 50 हजार करोड़ की केन बेतवा सिंचाई की परियोजना से मध्य प्रदेश के 13 जिलों और उत्तर प्रदेश के नौ जिलों को लाभ होगा। पार्वती चंबल लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिले लाभान्वित होंगे। इस परियोजना से ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिले लाभान्वित होंगे। ग्वालियर के व्यापार मेले में कर छूट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला भव्य हो चुका है। विश्व पटल पर ग्वालियर व्यापार मेला आज उभर चुका है। इसका एक प्रमुख कारण है कि सदैव गाड़ियों के व्यापार में रोड टैक्स की छूट दी जाती थी। इस बार भी मोहन यादव सरकार ने छूट दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!