Saturday, April 27, 2024

मुज़फ्फरनगर में कलयुगी पिता ने किया पुत्री के साथ दुष्कर्म, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। हवस की आग में अंधे हुए कलयुगी पिता ने 12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला है। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़त किशोरी ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव निवासी महिला ने बताया कि वह पहले पति से अलग होकर पिछले पाँच वर्षों से सोनू निवासी बेहड़ा सादात के साथ रह रही है।  उसके साथ में दो पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी बेटी की आयु 12 वर्ष, छोटी की आठ वर्ष व पुत्र की छह वर्ष है। सोनू से भी एक पुत्र पैदा हुआ है, जो दो वर्ष का है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सोनू मजदूरी का कार्य करता है तथा वह भी घरेलू काम कर मजदूरी करती है। शनिवार को उसकी बड़ी बेटी अपने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत कर रही थी। जानकारी करने पर उसने बताया कि आधी रात को उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

सोनू डरा धमका कर पहले भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी अपनी पत्नी पर जिस्मफरोशी करने का दबाव बनाता रहता है। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय