Saturday, May 18, 2024

केजरीवाल और भगवंत मान ने की ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ स्कीम की शुरुआत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चंडीगढ़। पंजाब के लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने क्रांतिकारी स्कीम ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ का आगाज किया। इसके तहत 43 सेवाएं लोगों को घर बैठे मिलेंगी।

इस स्कीम की शुरुआत करने के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि ईमानदार सरकार ने राज्य में असंभव लगने वाली बात को हकीकत में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने अरविन्द केजरीवाल की सोच से उपजे ‘दिल्ली मॉडल’ को अपनाया है, जिससे राज्य में जवाबदेही और पारदर्शी शासन के नये युग का आरंभ हुआ है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह नागरिक केंद्रित मॉडल समूचे देश में लागू होगा, जिससे देशवासियों को बेहतर सेवाएं हासिल होंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘आज का दिन साधारण दिन नहीं है बल्कि पंजाब और पंजाबियों के लिए निर्णायक पल के तौर पर भारतीय राजनीति और इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला दिन है। जब भविष्य में यह पूछा जाएगा कि आम आदमी की सुविधा के लिए पंजाब के सरकारी दफ़्तरों में लोगों की परेशानियां कब ख़त्म हुई थीं, तो इसका जवाब यह होगा कि 10 दिसंबर, 2023 को पंजाब ने इस इंकलाब दौर का आधार बांधा था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से आम आदमी का मान-सम्मान बहाल होगा, क्योंकि यह सुनिश्चित बनाया गया है कि लोग अपनी जि़ंदगी स्वाभिमान से व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि अब से आम व्यक्ति की सरकारी दफ़्तरों में परेशानी और ज़लालत सदा के लिए ख़त्म होगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि टोल फ्री नंबर 1076 लोगों को उनके घर पर निर्धारित समय में सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में सहायक साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पिछले मुख्यमंत्रियों के विपरित वह आम लोगों की दुख-तकलीफ़ें सुनने के लिए ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि बीते गुरुवार उन्होंने बस्सी पठानां और श्री फतेहगढ़ साहिब में सांझ केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया था, जिसके उपरांत लोगों के मामूली मसले जो लंबे समय से लम्बित थे, को मिनटों में हल कर लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आज 43 सेवाओं की शुरुआत की गई है परन्तु राज्य सरकार की 80 से अधिक स्कीमें शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने योग्य नौजवानों को केवल मैरिट के आधार पर 38000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं। उन्होंने कहा कि नौकरियां पारदर्शी ढंग से केवजल योग्य नौजवानों को ही दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 58000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है और इससे निजी क्षेत्र में 2.98 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश करना शुरू कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को अग्रणी और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए यह एक अहम कदम है।

इस दौरान अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दुख के साथ कहा कि हमारे महान देश भक्तों और शहीदों ने अपनी जानें इस कारण कुर्बान नहीं की थीं कि आज़ादी के बाद आम लोगों को सरकारी दफ़्तरों में परेशान होना पड़े। उन्होंने कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने बराबरी वाले समाज का सपना देखा था, जहां लोग आज़ाद भारत में मानक स्वास्थ्य, शिक्षा, मज़बूत सड़क नेटवर्क, बिजली, पानी और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकें।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों के दौरान देश-भक्तों के यह सपने अधूरे रह गए क्योंकि किसी ने भी ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ जैसा क्रांतिकारी कदम कभी भी शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह नागरिक केंद्रित स्कीम आज़ादी से तुरंत बाद शुरू होनी चाहिए थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से राज्य सरकार की लगभग 99 प्रतिशत सेवाएं लोगों को उनके घर बैठे हासिल होंगी और अब लोगों को अपने दफ़्तरी कामकाज के लिए सरकारी दफ़्तरों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोगों को 100 प्रतिशत सरकारी सेवाएं उनके घर पर ही प्राप्त होंगी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह देश के महान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है और उनके सपनों को साकार करने की ओर एक इंकलाबी कदम है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य में 4000 से अधिक नयी नौकरियां पैदा करेगी, जिससे नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये अवसर खुलेंगे। उन्होंने राज्य के विकास और लोगों की तरक्की को बढ़ावा देने के लिए कई विकास प्रमुख और लोक-हितैषी योजनाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि राज्य के लोगों को दी गई एक-एक गारंटी को हर तरह से पूरा किया जायेगा, जिससे उनको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय