Wednesday, April 16, 2025

नई दिल्ली से केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी चुनाव हारेंगी- वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को दावा किया कि पहली सूची में जिन 29 उम्मीदवारों का नाम सामने आया है सभी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम दोनों का हारना तय है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बोले, “नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव हारेंगी।”

 

मुज़फ्फरनगर के पूर्व एसएसपी बने यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के नए अध्यक्ष

 

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे लिस्ट अच्छी जारी हुई है। आम आदमी पार्टी को इस बार दिल्ली से जनता हटाने का मूड बन चुकी है। 29 कमल के योद्धा हम लोगों ने जनता को समर्पित किए हैं। इस लिस्ट में अनुभवी, युवा और संगठन के लोग भी हैं। सभी को दिल्ली की जनता है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

मुज़फ्फरनगर में PNB के मैनेजरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, रॉयल बुलेटिन की खबर का हुआ बड़ा असर !

 

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएगी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 29 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। नई दिल्ली से भाजपा ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा, और कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। नई दिल्ली से इस सीट पर कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित, कालकाजी विधानसभा सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया गया है।

सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार पर काला रंग पोतने व तोड़फोड़ करने वाले मनोज की जमानत खारिज

 

यह भी पढ़ें :  शामली में अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. हैनिमैन को किया गया नमन, स्वास्थ्य शिविर में वितरित हुई निःशुल्क औषधियाँ

 

यह दोनों सीट इस विधानसभा चुनाव में हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि, नई दिल्ली से चौथी बार केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। कालकाजी से आतिशी दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि वह दोनों सीट आसानी से निकाल लेंगे। लेकिन, इन दोनों सीट पर कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी भी उन्हें टक्कर दे रहे हैं। अब भाजपा ने इन दोनों सीट पर अपने पुराने सांसदों को मैदान में उतारकर दोनों सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। भाजपा के इन दोनों सांसदों की टिकट लोकसभा चुनाव के दौरान काट ली गई थी। हालांकि, भाजपा से टिकट कटने के बाद भी दोनों ने भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया। आज भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव की दो मुख्य सीटों पर टिकट देकर फिर से विश्वास जताया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय