Wednesday, April 16, 2025

कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल

देहरादून. प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में अपनी पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जोशी ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नाराज पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। हालांकि, टिकट आवंटन को लेकर देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार: जिला कारागार में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय