Saturday, January 25, 2025

तहसील खतौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत तहसील खतौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गजेन्द्र कुमार और उप जिलाधिकारी श्रीमती मोनालिसा जौहरी ने की। इस अवसर पर जनता की विभिन्न शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार पर काला रंग पोतने व तोड़फोड़ करने वाले मनोज की जमानत खारिज

 

 

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

मुज़फ्फरनगर में PNB के मैनेजरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, रॉयल बुलेटिन की खबर का हुआ बड़ा असर !

 

द्वारा समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार खतौली सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,735FansLike
5,484FollowersFollow
140,071SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय

error: Content is protected !!