Monday, May 5, 2025

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों का धरना प्रदर्शन

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आज दोपहर 12 बजे डेरा डाल दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों में काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

 

मुज़फ्फरनगर में बुलेट सवार छोड़ रहा पटाखे, विरोध किया तो किया गाली गलौच

[irp cats=”24”]

 

किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। किसान मजदूर अधिकार पत्र के नाम से सौंपे गए ज्ञापन में देश भर के किसानों की मांगों को याद दिलाने का प्रयास किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पगड़ी बांधकर दाखिल हुए तो पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। किसानों ने कलक्ट्रेट के मैदान में दरी बिछाकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के ज्ञापन में लिखा है कि हम मजदूर और किसान आज पूरे देश में अपने मुद्दों को उजागर करने और निवारण की मांग के लिए विरोध कर रहे हैं।

 

 

मुज़फ्फरनगर में पूर्व विधायक विक्रम सैनी और उनके बेटे करा रहे थे अवैध कब्ज़ा, हुआ विवाद, पुलिस पर भी लगे आरोप

 

हम यह ज्ञापन आपको इस उम्मीद के साथ भेज रहे हैं कि आप देश की इन दो प्रमुख उत्पादक शक्तियों के पक्ष में हस्तक्षेप करें। भारतीय किसान यूनियन 38 वर्षों से देश के उस वर्ग की आवाज को उठा रही है जिसे लोकतंत्र में दबाने का काम किया जा रहा है। हताश देश का किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। वर्षों का बदलते क्रम के साथ ही किसान मजदूर आदिवासी दलित शोषित पिछड़े वर्गों का यह संघर्ष अपने अधिकार के लिए जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय