Tuesday, April 29, 2025

लोकसभा चुनाव बाद भारत कांग्रेस मुक्त, उप्र सपा-बसपा मुक्त हो जाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

मुरादाबाद। इस लोकसभा चुनाव के बाद भारत कांग्रेस मुक्त और उत्तर प्रदेश सपा-बसपा मुक्त हो जायेगा। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का इस बार खाता भी नहीं खुलेगा। सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत होगी। यह बातें सोमवार शाम को मुरादाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो संकल्प पत्र जारी किया है वह विकसित भारत की गांरटी है। देश में चल रही नरेन्द्र मोदी की आंधी में प्रत्येक बूथ पर पिछले मतदान के सापेक्ष अधिक लोगों का मतदान कराना है। इस चुनाव के बाद देश से कांग्रेस का और उत्तर प्रदेश से सपा, बसपा का सफाया हो जाएगा। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में हो रहे चुनावी महापर्व पर पूरी दुनिया की नजर लगी हुई है। 4 जून को शाम 4 बजे एनडीए 400 पार होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, सुरक्षित भारत सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत, पेपर लीक से सदा मुक्ति, भ्रष्टाचार मुक्त भारत मोदी की गारंटी है। 2026 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक में हर पदक पर भारतीय खिलाड़ी का कब्जा होगा, मोदी की गारंटी है। भारत विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बनेगा यह भी मोदी की गारंटी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा का जो संकल्प पत्र आया है वो ऐतिहासिक संकल्प पत्र है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र है।

[irp cats=”24”]

इस मौके पर भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता, महानगर प्रभारी राजेश यादव, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी व राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय