Monday, April 28, 2025

लोकतंत्र नहीं, प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए बेचैन हैं राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को तंज कसा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जहर उगलने वाले राहुल गांधी तथाकथित प्रेम पुजारी के मौन से स्पष्ट है कि वह लोकतंत्र के लिए नहीं, प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए बेचैन हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के गुंडों से लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी, कई सीटों पर जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा गठबंधन की ताक़त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर बढ़ रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय