Saturday, May 10, 2025

खंडवा : उपाध्यक्ष के पति का शव नदी में मिला, पुल पर पड़ी मिली बाइक

खंडवा, खंडवा के छैगांव माखन जनपद की उपाध्यक्ष मंदाबाई पटेल के पति आनंदराम पटेल का शव शुक्रवार सुबह आबना नदी में मिला है, वहीं नदी के पुल उनकी बाइक पड़ी मिली। पुलिस जांच में जुट गई है।

जिले की छैगांव माखन जनपद की उपाध्यक्ष मंदाबाई पटेल के पति आनंदराम पटेल उम्र 40 वर्ष का शव शहर की आबना नदी में मिला है वहीं उनकी बाइक नदी के पुल पड़ी हुई थी। लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला।

घटना शुक्रवार सुबह की है,सब्जी मंडी जाने वाले किसानों ने नदी के पुल पर बाइक पड़ी देखी। उसके बाद सभी सूचना मिली। मौके परिजनों के साथ ही बीजेपी के नेताओं की भीड़ लग गई। आनंदराम पटेल एक सहकारी समिति में सेल्समैन थे। गुरुवार रात को वे ग्राम बरूड़ से खंडवा के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। इस दौरान घर पर भी संपर्क नहीं हुआ। शव का पीएम करवाया जा रहा। घटना हत्या है या दुर्घटना जांच के बाद ही पता चलेगा। पदम नगर थाना टीआई शिवराम पाटीदार ने बताया कि जांच के बाद पता चलेगा मृत्यु कैसे हुई। शव की पहचान आनंदराम पटेल के रूप में हुई है,पीएम करवाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय