Saturday, April 26, 2025

खड़गे उत्तराखंड से करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत,देहरादून में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा…

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का रविवार को उत्तराखंड दौरा है। वो बन्नू ग्राउंड में कांग्रेस के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष हुंकार भरेंगे। वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक निजी होटल में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के उत्तरखंड के दौरे के दिन ही कांग्रेस के पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी के पूर्व मंत्री और विधायक बीजेपी का दामन थामने वाले हैं।

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, धन सिंह, महावीर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो सकते है।

[irp cats=”24”]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र रावत एक बार फिर से कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। शैलेंद्र रावत 2007 में बीजेपी के टिकट से ही कोटद्वार से जीते थे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की हार के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। शैलेंद्र रावत अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में वापसी करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय