Sunday, April 28, 2024

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 मरीजों की मौत, 3822 नए मामले आए सामने

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 मरीजों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,822 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 807 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,26,324 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,75,42 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,18,115 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,114 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,248 बढ़कर 4,42,29,459 पर पहुंच गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 818 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हरियाणा में 505, उत्तर प्रदेश में 480, छत्तीसगढ़ में 366, दिल्ली में 320, राजस्थान में 294, ओडिशा में 210, कर्नाटक में 194, तमिलनाडु में 172, पंजाब में 157, महाराष्ट्र में 119, बिहार में 96, पश्चिम बंगाल में 61, आन्ध्र प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 30, गुजरात में 29, चंडीगढ़ में 16, झारखंड में 15, मध्य प्रदेश में 13, उत्तराखंड में नौ, अंडमान, निकोबार द्वीप और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले बढ़े हैं।

वहीं दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय