Sunday, April 20, 2025

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई- मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने धमकी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के नाम से दी गई है। इस धमकी के बाद मंगलवार से मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को देर रात एक शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर फोन कर एयरपोर्ट को विस्फोटकों से उड़ाने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने खुद को इरफान अहमद शेख बताया और इंडियन मुजाहिदीन नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य होने का दावा किया।

फोन पर धमकी देने के बाद वह कोडवर्ड में बात कर रहा था। इसके बाद एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस धमकी की शिकायत मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 फरवरी को मुंबई दौरे को देखते हुए मुंबई पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है।

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र: अमरावती एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी, कहा- 'संपर्क को बढ़ावा मिलेगा'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय