Tuesday, May 7, 2024

मेरे रहते किसी ब्राह्मण भाई का उत्पीड़न नहीं हो सकता, ज़रूरत पर वे साथ खड़े होंगे- ब्रजेश पाठक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

झांसी। ब्राह्मण प्रभावी मतदाता सम्मेलन का भव्य आयोजन नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक के मुख्य संरक्षण में संयोजक गोकुल दुबे एवं सह संयोजक जितेंद्र तिवारी के संचालन में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विप्र बंधुओं को नमन करते हुए कहा कि वे सदैव से भाजपा को आशीष देते रहे हैं, हमारा अनुरोध कि आने वाले निकाय चुनाव में बुंदेलखण्ड की सभी सीटों पर भाजपा का कमल खिलायें। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके रहते किसी विप्र का उत्पीडन नहीं हो सकता, जब भी जरूरत पड़ेगी वे साथ खड़े रहेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2014 के पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री को अमेरिका में मिलने का भी समय नहीं दिया जाता था। 2014 के बाद दुनिया के सामने भारत के गिरती हुई साख को ऊपर उठाने और दीनदयाल उपाध्याय  के सपने को साकार करना था। 2014 के बाद लगातार मोदी ने दुनिया का भ्रमण किया और दीनदयाल की सोच के मुताबिक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया। 2024 तक हर व्यक्ति को आवास और शौचालय मिले, इसके लिए वह कृतसंकल्पित हैं। इस छोटी सी बात को किसी ने समझा तो देश के प्रधानमंत्री मोदी ने एक-एक व्यक्ति को शौचालय देने का काम किया।

उत्तर प्रदेश में बिजली के लिए कहा जाता था कि दिन की बत्ती है या रात की। मिट्टी का तेल भी एक-दो लीटर रखना पड़ता था। सिर्फ तीन जिलों में जाती थी बत्ती। आज 75 के 75 जिलों में बिजली भेजने का काम भाजपा ने किया है। पेयजल का संकट था। जल जीवन मिशन में पेयजल संकट को समाप्त करने का काम किया। हर घर में नल से जल पाने का काम शुरू हो गया। आज हमने कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

बताया कि ललितपुर जनपद में समीक्षा की पता चला कि योजना कुछ महीने लेट चल रही है। पूरे बुंदेलखंड में शीघ्र ही हर घर नल से जल आना शुरू हो जाएगा। कायाकल्प योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक स्कूल का कायाकल्प हुआ है। एक करोड़ 90 लाख बच्चों का रजिस्ट्रेशन है। जो सरकारी स्कूल में जा रहे हैं। हमने ड्रेस, बस्ता और मध्यान भोजन की व्यवस्था कराई और भी बहुत सारी उपलब्धियां गिनवाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनकी पिछलग्गू सरकारों के समय में विदेश से टीके मंगवाने पढ़ते थे। आज देश में कोरोना वैक्सीन बनाकर इतिहास रचा। मोदी के पहले पाकिस्तान के आतंकवादी मुंबई में आकर हमला करके भाग जाते थे। जब पुलवामा में हमला हुआ तो मोदी जी ने कहा था कि पाकिस्तान को हम घर में घुस कर मारेंगे और हमारे जवानों ने घर में घुसकर पाकिस्तान को नेस्तनाबूद किया। अभिनंदन का विमान जब पाकिस्तान की सीमा में गिरा तो लोग कह रहे थे कि अब गए लेकिन 56 इंच के सीने ने अभिनंदन को 48 घंटे के अंदर नया कोट—पैंट पहना कर भारत की सीमा पर भेजने का काम किया। यह ताकत है मोदी की।

उन्होंने कहा कि माफियाओं को बचाने का काम सपा करती थी। आज सभी गुंडे माफियाओं को साफ करने का काम योगी की सरकार ने किया है। आज मुख्तार हो या अतीक हो मुंह लटकाए व्हीलचेयर पर प्राणों की भीख मांग रहे हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि कब्जा, मारपीट, डकैती, हत्या,व बलात्कार से बचने के लिए गरीबों का कल्याण करने वाली मोदी और योगी की सरकार को चुनना है। जब भी नगर निकाय का चुनाव हो कमल का फूल ही खिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रजेश पाठक के रहते हमारे किसी भाई के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाने की हिम्मत नहीं है। अब जनता का राज चलेगा।

सम्मेलन को अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, विशिष्ठ अतिथि सदर विधायक पं रवि शर्मा, शिक्षक विधायक डा.बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।रामनरेश तिवारी,जिला धर्माचार्य विष्णदत्त स्वामी, बसंतबिष्णु गोलवलकर, आचार्य हरिओम थापक, सदर विधायक की माताजी श्रीमती शांति शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वस्ति वाचन से हुआ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय