Friday, April 25, 2025

Cororna Update_ देश में कोरोना संक्रमित 3,720 नए मरीज, 15 की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3,720 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 7,698 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक 4,43,84,955 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40,177 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,459 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,50,735 लोगों की जांच की गई। वहीं अबतक कुल 92.70 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय