Saturday, April 19, 2025

नोएडा के चर्चित ग्राम शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर निर्मित 50 अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 दुकानों की होगी ध्वस्तीकरण

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चर्चित ग्राम शाहबेरी में डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जिला एवं पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की।
 तहसील दादरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर निर्मित 50 दुकानों व आफिसों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां निर्मित अन्य 100 दुकानों के खिलाफ भी जिला प्रशासन शीध्र कार्यवाही करेगा।
 आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे एवं उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम शाहबेरी की खसरा संख्या 187 शत्रु संपत्ति पर निर्मित 48 दुकानों एवं 2 ऑफिस पर दो जेसीबी मशीन के माध्यम से भारी पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण किया गया। बाकी 100 दुकानों पर इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई  जायेगी।
इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान क्षेत्रीय लेखपाल दर्शन सिंह तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।
बता दें कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित बहुचर्चित साहबेरी गांव में शत्रु संपत्ति पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को आज  भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई । इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके शांत करवा दिया। वहीं अन्य सौ दुकानों के ध्वस्त होने की खबर से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, पहली बार 3,230 डॉलर के स्तर को किया पार, चांदी ने भी लगाई 4,200 रुपये की छलांग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय