Saturday, May 18, 2024

फ्लाइट में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जोधपुर। इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट के जोधपुर पहुंचने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यात्री जम्मू कश्मीर की रहने वाली है और उसके साथ में पति और बेटा भी था। अग्रिम कार्रवाई जारी हे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार दोपहर में सउदी अरब से इंडिगो की फ्लाइट जोधपुर पहुंची थी। इसमें जम्मू कश्मीर के हमारीबाग की एक महिला यात्री 61 साल के मित्रा बानो की अचानक से तबीयत बिगडऩे पर तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया।

मगर डॉक्टर ने उसे चेकअप कर मृत बता दिया।

जानकारी के अनुसार यात्री के साथ फ्लाइट में उसका पति और बेटा मुजफ्फर भी थे। अब इसमें अग्रिम कार्रवाई जारी है।

बताया गया कि फ्लाइट जेद्दा से दिल्ली जा रही थी। संभवत: फ्लाइट में ही महिला यात्री की मृत्यु हो गई थी। जोधपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग करवाई गई।

जानकारी पर कस्टम विभाग अधिकारी भी वहां पहुंचे। सामान चेक करने के बाद फ्लाइट को रवाना कर दिया गया

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय