Monday, March 31, 2025

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग : साई शक्ति, साई बाल, एचएआर हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा जीते

लखनऊ। साई शक्ति, साई बाल, एचएआर हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा ने आज लखनऊ, उत्तर प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21 – अंतिम चरण) के चौथे दिन अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में साई शक्ति ने भाई भेलो हॉकी अकादमी को 7-0 से हराया। साई शक्ति के लिए सुबिला तिर्की (7′), खुशी (12′), अनीशा डंग डंग (19′), पूजा यादव (22′), और लानलीबी चानू खुंद्रकपम (27′, 47′, 60′) ने गोल किया।

दूसरे मैच में साई बाल ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 4-1 से हराया। साई बाल के लिए हिमांशी गावंडे (12′, 13′), गायत्री गेदेला (26′) और सुष्मिता पन्ना (57′) ने गोल किया, जबकि काजल (36′) ने सैल्यूट हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल किया।

तीसरे मैच में एचएआर हॉकी अकादमी ने हिम हॉकी अकादमी को 4-2 से हराया। सावी (3′) और टीम कप्तान उषा (8′) ने मैच की शुरुआत में गोल कर एचएआर हॉकी अकादमी को बढ़त दिलाई, हालांकि सुभम (11′) और राजबाला (41′) ने गोल कर हिम अकादमी को बराबरी दिला दी। हालांकि, इसके बाद मोनू (52′) और पूजा (59′) ने गोल कर एचएआर हॉकी अकादमी को जीत दिला दी।

दिन के अंतिम मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा ने खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर को 6-1 से हराया। स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा लिए दीप्ति मोनिका टोप्पो (6′, 35′), ममिता ओरम (9′), प्रतिभा किंडो (15′), मुनमुनि दास (45′), और सुनीता सक्सा (54′) ने गोल किये। वहीं, खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के लिए एकमात्र गोल टीम कप्तान सुखप्रीत कौर (44′) ने किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय