Sunday, March 26, 2023

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्याम बेनेगल की किडनी फेल, घर पर डायलिसिस शुरू

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार श्याम बेनेगल की किडनी फेल हो गई है। दो दिन पहले मेडिकल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। फिलहाल उनका घर पर ही इलाज और डायलिसिस चल रहा है।

- Advertisement -

खुद श्याम बेनेगल ने इस खबर की पुष्टि की है। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किडनी संबंधी समस्या है।

उनके एक कर्मचारी ने बताया कि कुछ दिन पहले तक उनकी तबीयत ठीक थी। वह अपनी नई फिल्मों की योजना बना रहे थे। वह बांग्लादेश सरकार के साथ मिलकर ”मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन” नाम की फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति मुजीबुर रहमान के जीवन पर आधारित है। हालांकि विवादों के चलते इसकी योजना लगातार टली रही है। मुजीब के अलावा उन्होंने कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है। वे पिछले दो-तीन दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

- Advertisement -

आपको बता दें कि श्याम बेनेगल ने न केवल फिल्में बनाई हैं, बल्कि वृत्तचित्र और विज्ञापन भी बनाए हैं।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय