Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में क्रांतिसेना ने निकाली वाहन रैली, मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा का मनाया जश्न

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज वाहन रैली निकालकर अयोध्या में बन रहे राम भगवान राम मंदिर निर्माण पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में सैकड़ों मोटरसाइकिल, स्कूटर फोर व्हीलर के अलावा डीजे युक्त वाहन शामिल रहे।

क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्रांति सेना कार्यालय पर एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राममय है, मंदिर निर्माण की खुशी प्रत्येक हिंदू के दिलों में है, जो आज सड़कों पर दिखाई दे रही है, हज़ारो कार्यकर्ताओं के बलिदान ने करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार कर दिया है, जो मदिर निर्माण के रूप में सामने आया है

इसके बाद सभी कार्यकर्ता भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी के रूप में महावीर चौक जानसठ रोड अलमासपुर चौक, कुकड़ा चौक पटेल नगर, गौशाला, भोपा रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिव चौक, कोर्ट रोड होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर पहुचे, जहां क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने राम मंदिर आंदोलन मे जेल गए पार्टी के दो दर्जन कार्यकर्ताओं को और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्ति सेना, मनोज सैनी प्रदेश महासचिव, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, शरद कपूर मण्डल अध्यक्ष, चौधरी शक्ति सिंह मण्डल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना, पूनम अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूनम चौधरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मुकेश त्यागी जिलाध्यक्ष शिवसेना, देवेंद्र चौहान, आलोक अग्रवाल, अंजू त्यागी, नेहा गोयल,  संजीव वर्मा, अनुज चौधरी,  राजेश कश्यप, लोकेश सैनी, नरेंद्र ठाकुर जितेंद्र गोस्वामी, भुवन मिश्रा, ललित रोहिला, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा,  मोहनलाल मोनी,  बसंत कश्यप,  सूरजमल,  हरेंद्र शर्मा,  शंकी शर्मा, योगेंद्र बिहारी, सुरेश सैनी, दीपू पंडित, प्रदीप कोरी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, दीपक धीमान, हेमंत शर्मा, अर्जुन मलिक, सुरेश प्रजापति, राखी चौधरी, कंचन बाटला शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय