Saturday, April 27, 2024

मुजफ्फरनगर हुआ राममय, निकाली गई राम यात्रा, कपिल देव ने गाया भजन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुजफ्फरनगर। अयोध्या मे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दुनिया का सबसे भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसको लेकर पूरा भारत राममय हो गया है। मुजफ़्फरनगर में भी चारों ओर राम यात्राएं निकाली जा रही है। इसी यात्रा में योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी राम भक्ति में डूबे दिखाई दिये, जिसमे जहां राम के भजनों पर झूम रहे है। वही खुद माइक थाम राम के भजन गाते हुए दिखाई दिए, जिसमें उनके साथ नगरवासी भी राम भजन पर थिरक रहे है। चारों तरफ राम भक्ति देख पूरा जनपद एक त्यौहार की तरह मना रहा है।

नगर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने भजन गाकर सभी रामभक्तों को निमंत्रण दिया और कहा कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आज दीपावली उत्सव की तरह मनाया जाएगा।

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य-दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर देश भर में उत्साह है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो ने अयोध्या मंदिर के स्वरूप और भगवान राम और हनुमान के रथ के साथ कच्ची सड़क और फ्रेंड्स कॉलोनी  होते हुए रुड़की रोड पर भजनों के साथ भव्य यात्रा निकाली।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि हम सब देशवासी इस दिन को दीपोत्सव के रूप में दिवाली की तरह मनाएंगे। यह पल हमें 500  वर्षों के बाद बहुत से कारसेवकों के बलिदान और उनकी तपस्या के बाद हमारे जीवन में हमको मिल रहा है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है, दीपावली जैसा पर्व इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीरामचंद्रजी की पुन: वापसी हो रही है।

पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, कमल शर्मा मीडिया प्रभारी आदि के नेतृत्व में भव्य निमंत्रण यात्रा निकाली गई।  कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। सभी जनपदवासी अपने घरों, दुकानों, बाजारों को सजाकर दीपक जलाएंगे। हम सब का सपना सच होने जा रहा है। इस पर्व को हम दिवाली के जैसे, बल्कि उससे भी बढ़कर मनाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा, सभासद कुसुमलता पाल, सीमा गोस्वामी, हनी पाल, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, अमित पाल, बृजेश, राजकुमार सिद्धार्थ, अजय सागर, सागर बाल्मीकि, डॉ प्रदीप, शिवकुमार धीमान, नंदकिशोर, अमित सिडाना, अमन तोमर, देवेंद्र पाल, लक्ष्मी धीमान, सुधा शर्मा, अंजना शर्मा सैकडों भाजपा कार्यकर्ता और भारी उत्साह के साथ बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय