Tuesday, April 29, 2025

भूमाफिया ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जमीन बेची, शख्स से 67.50 लाख ठगे

नोएडा। थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक भूमाफिया ने उसे 300 मीटर का प्लाट देने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 67.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

मुज़फ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में 349 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, मतगणना आज

[irp cats=”24”]

 

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवकुमार ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रॉपर्टी डीलिंग और बिल्डर का काम करने वाले रियाज अहमद खान से उसका संपर्क हुआ। उसे एक प्लाट खरीदना था। रियाज खान ने 300 मीटर का प्लॉट उसे दिखाया। दोनों पक्षों के बीच में 67.50 लाख में सौदा तय हुआ। पीड़ित के अनुसार 22 नवंबर वर्ष 2022 को अरविंद पुत्र सियाराम निवासी सोरखा द्वारा उक्त प्लाट की रजिस्ट्री की गई। रजिस्ट्री के समय 22.450 लाख रुपए आरटीजीएस तथा 45 लाख रुपए रियाज को नकद दिए गए। प्लाट का एग्रीमेंट 19 अक्टूबर 2022 को हुआ था। जिसमें रियाज भी पक्षकार था।

 

 

 

 

 

मोदी को अभी भी पसंद नहीं करते मणिशंकर अय्यर, बोले-सोनिया को नहीं पता था उन्हें कांग्रेस से निकालने का !

 

 

पीड़ित के अनुसार रजिस्ट्री के बाद जब वह जमीन पर कब्जा लेने गया तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जमीन को खाली करा दी, तथा बताया कि यह भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की है। पीड़ित के अनुसार जब उसने पता किया तो उसेें पता चला कि रियाज खान ने इस तरह से काफी लोगों के साथ ठगी की है। जब उन्होंने रियाज खान से अपने साथ हुई ठगी के बारे में बात की तो उसने 67.50 लाख रुपए का चेक उसे दे दिया, जो बाउंस हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रियाज खान ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने कहा है कि इस तरह के भूमिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय