Saturday, May 17, 2025

गाजियाबाद में निगम की वसुंधरा जोन में बड़ी कार्यवाही, 10 दुकान और 22 मकान किए सील 

गाजियाबाद। साहिबाबाद के वसुंधरा जोन में न्याय खंड-2 और इंदिरापुरम में संपत्ति कर जमा न होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। कुल 10 दुकानों को सील किया गया। सीलिंग के बाद पांच दुकान संचालकों ने अपना संपत्ति कर जमा करा दिया है। इंदिरापुरम में बंद पड़े 22 मकानों पर भी सील लगाई गई और कई जगह पोस्टर चस्पा किया गया। निगम की टीम ने करीब 75 लाख रुपये से अधिक कर की वसूली की।

वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि यह कार्रवाई नगर आयुक्त के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। नगर निगम द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने उन्हें सीलिंग से पहले कोई नोटिस नहीं भेजा है। वह सब छोटे व्यापारी हैं। अभी-अभी इंदिरापुरम नगर निगम को हैंडओवर हुआ है। ऐसे में उन्हें कर जमा करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। नगर निगम बिना समय दिए और बताए कार्रवाई कर रहा है।

इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में अब बड़े स्तर पर व्यापार मंडल ने बैठक बुलाई है। यदि नगर निगम ने कार्रवाई करना बंद नहीं किया तो नगर निगम वसुंधरा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय