Monday, April 21, 2025

बिजनौर में तेंदुए ने फिर किया हमला, बुजुर्ग महिला घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक 60 बर्षीय बुजुर्ग महिला चमत्कारिक रूप से तेंदुए के हमले में बच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अपील की है जो आसपास के गांवों में दहशत पैदा कर रहा है। घटना शनिवार देर शाम की उस वक्त की है जब महिला अपनी कृषि भूमि की ओर से घर वापस लौट रही थी। उसी वक्त राजो देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

करीब 15 मिनट तक वह तेंदुए से लड़ती रही। उन्होंने कहा, अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए, मैं भी मदद के लिए चिल्लायी। मेरी चीखें सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में महिला का इलाज चल रहा है, महिला को गंभीर चोटें आईं हैं और गर्दन पर पंजे के गहरे निशान हैं।

नगीना सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार ने बताया कि महिला के चेहरे व गर्दन पर पंजे के निशान हैं। महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

वन अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरा लगाया है। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  शाहनवाज राणा पर बेटे समेत लगी गैंगस्टर, समधी पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी भी फंसे, पुलिस ने किया नोटिस जारी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय