Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में विश्व धर्म संसद की अनुमति के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

गाजियाबाद। यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन ने विश्व धर्म संसद की अनुमति के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। फाउंडेशन की महासचिव उदिता त्यागी ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, यति रामस्वरूपानंद और अन्य यति संन्यासियों की उपस्थिति में यह पत्र जारी किया।

 

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि विश्वगुरु की पदवी के लिए अपना अधिकार बताने वाले सनातन धर्म के अनुयायियों का यह दायित्व है कि वो संपूर्ण मानवता की रक्षा के लिए इस्लामिक जिहाद की सच्चाई संपूर्ण विश्व के सामने लाएं। विश्व धर्म संसद इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर सकता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए और इस आयोजन के लिए अनुमति प्रदान करनी चाहिए। अगर सरकार ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगा। पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय विदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय